https://www.profitablecpmrate.com/gtfhp9z6u?key=af9a967ab51882fa8e8eec44994969ec 3. आध्यात्मिकता का नशा की संगत भाग 2: 10/27/25

एक बहुत ही सुंदर सी बात :

सभी ज्योतिष मित्रों को मेरा निवेदन हे आप मेरा दिया हुवा लेखो की कोपी ना करे में किसी के लेखो की कोपी नहीं करता,  किसी ने किसी का लेखो की कोपी किया हो तो वाही विद्या आगे बठाने की नही हे कोपी करने से आप को ज्ञ्नान नही मिल्त्ता भाई और आगे भी नही बढ़ता , आप आपके महेनत से तयार होने से बहुत आगे बठा जाता हे धन्यवाद ........
जय द्वारकाधीश

एक बहुत ही सुंदर सी बात : 

वैज्ञानिकों ने आखिर मान ही लिया। 

आपकी सोच ही आपकी सबसे बड़ी बीमारी है। 

यह कोई आध्यात्मिक गुरु नहीं कह रहा। 

यह कोई फकीर या संत नहीं कह रहा। 

यह वह विज्ञान कह रहा है जो हर चीज का सबूत मांगता है। 

यह वह विज्ञान कह रहा है जो कहता था कि आपका दिमाग बदला नहीं जा सकता। 

आपका डीएनए आपकी किस्मत है। 

आज वही विज्ञान घुटनों पर है। 

आज वही विज्ञान मान रहा है कि जो बात हजारों साल पहले हमारे ऋषि मुनि कह गए थे वह सच है। 






Handcrafted Brass Goddess Saraswati Statue for Home Temple | 3" Maa Saraswati Figurine Idol Murti Symbol of Learning & Creativity (Weight- 80gm)

https://amzn.to/3WXyGoV


एक सवाल है मेरा आपसे और जवाब किसी और को नहीं अपने अंदर अपनी आत्मा को देना। 

क्या आप उसी तकलीफों में, उसी बीमारियों में, उसी पैसों की तंगी में, उसी टूटे हुए रिश्तों में सालों से फंसे हुए हैं ? 

क्या आपको लगता है कि आप एक ही सर्कल में एक ही चक्रव्यूह में घूम रहे हैं ? 

सुबह उठते हैं वही चिंता, वही डर, वही दर्द। 

रात को सोते हैं वही बोझ, वही अफसोस। 

क्या आपकी जिंदगी एक टूटी हुई रिकॉर्ड की तरह एक ही दुख का गाना बार - बार नहीं गा रही ? 

अगर जवाब हां है तो आज का यह वीडियो आपकी जिंदगी की दिशा बदल सकता है। 

आज हम उस विज्ञान की बात करेंगे जो आपकी जिंदगी को आपके शरीर को आपकी किस्मत को बदलने की चाबी आपके हाथों में देता है। 

आज हम बात करेंगे डॉक्टर जो डिस्पेंजा की। एक ऐसा नाम जिसने मॉडर्न मेडिसिन और अध्यात्म के बीच का पुल बना दिया है। 

एक ऐसा वैज्ञानिक जिसने साबित कर दिया कि रोग ठीक करना आपके ही हाथ में है। 

लेकिन डॉक्टर डिस्पेंजा को समझने से पहले हमें अपने सबसे बड़े दुश्मन को समझना होगा और आपका सबसे बड़ा दुश्मन कोई बाहर नहीं बैठा। 

वह आपके अंदर है। 

वह आपकी आदतें हैं। आपकी भावनाएं हैं। 

आपका अतीत है। 

सच तो यह है जैसा डॉक्टर डिस्पेंजा कहते हैं। 

आपका शरीर आपके बीते हुए कल का नशा करता है। 

सोचिए इस बात की गहराई को। 

जैसे एक शराबी को शराब की तलब लगती है, जैसे एक ड्रग एडिक्ट को ड्रग्स की तड़प होती है, ठीक वैसे ही आपके शरीर को दुख, चिंता, डर और गुस्से की भावनाओं की लत लग चुकी है। 

आपने सालों से अपने शरीर को इन केमिकल्स का आदि बना दिया है। 

जब भी आप कोई पुरानी दुखद घटना याद करते हैं, आपका दिमाग फौरन स्ट्रेस, हॉर्मोन, कॉर्टिसोल और एड्रिनलिन छोड़ना शुरू कर देता है। 

आपका दिल तेज धड़कने लगता है। 

आपकी मांसपेशियां तन जाती हैं। 

आपका पाचन तंत्र ठप हो जाता है। 

आपका शरीर फाइट और फ्लाइट मोड में चला जाता है। 

अब मजेदार बात देखिए। 

आपने यह दिन में 50 बार किया, 100 बार किया, हजारों बार किया। 

अब आपके शरीर की कोशिकाओं, सेल्स को इन केमिकल्स की आदत पड़ गई है। 

अब उन्हें जिंदा रहने के लिए नॉर्मल महसूस करने के लिए यही केमिकल चाहिए। 

तो जैसे ही आप थोड़ा सा खुश महसूस करने की कोशिश करते हैं या कुछ नया करने की सोचते हैं, आपके शरीर की कोशिकाएं आपके दिमाग को सिग्नल भेजती हैं। 

अरे वो स्ट्रेस वाला केमिकल कहां है? 

हमें तो उसकी आदत है। 

जल्दी कुछ बुरा सोचो। 

जल्दी किसी पुरानी बात पर गुस्सा करो। 

जल्दी भविष्य की चिंता करो ताकि हमें हमारी रोज की खुराक मिल सके। 

और आपका दिमाग एक वफादार नौकर की तरह आपकी कोशिकाओं का आर्डर पूरा करता है। 

वह आपको फौरन आपके बॉस की कही कोई कड़वी बात याद दिलाएगा। 

आपके पार्टनर से हुई लड़ाई याद दिलाएगा। 

आपके बचपन का कोई घाव याद दिलाएगा। 

और जैसे ही आप वह सोचते हैं केमिकल रिलीज होता है और आपका शरीर कहता है आह अब जाकर आराम मिला। 

आप असल में अपनी भावनाओं के गुलाम बन चुके हैं। 

आप सोचते हैं कि आप अपनी सोच को कंट्रोल कर रहे हैं। 

लेकिन सच यह है कि आपका शरीर जो अतीत का आदि हो चुका है, वह आपकी सोच को कंट्रोल कर रहा है। 

आप अपने अतीत के भूत से नहीं बल्कि अपने अतीत केमिकल से बंधे हुए हैं। 

आप एक ही तरह से सोचते हैं। एक ही तरह से महसूस करते हैं। 

एक ही तरह के फैसले लेते हैं और फिर हैरान होते हैं कि आपकी जिंदगी बदल क्यों नहीं रही। 

यह वह जेल है जिसे आपने खुद बनाया है और इसकी दीवारें किसी ईंट या पत्थर की नहीं आपकी अपनी सोच की बनी है। 

इसी जेल का नक्शा बनाया डॉक्टर जो डिस्पेंजा ने और सिर्फ नक्शा नहीं बनाया। 

उस जेल को तोड़ने की चाबी भी दुनिया को दी। 

डॉक्टर डिस्पेंजा कोई साधारण डॉक्टर नहीं है। 

उनकी कहानी खुद एक चमत्कार है। 

सालों पहले एक एक्सीडेंट में उनकी रीड की हड्डी के छह वर्टिब्रा टूट गए थे। 

डॉक्टरों ने कहा कि वह शायद फिर कभी चल नहीं पाएंगे और उन्हें अपनी पीठ में स्टील की रड लगवानी पड़ेगी। 

डॉक्टर डिस्पेंजा ने मना कर दिया। उन्होंने एक क्रांतिकारी फैसला लिया। 

उन्होंने तय किया कि अगर दिमाग शरीर को बना सकता है तो दिमाग ही शरीर को ठीक भी कर सकता है। 

हफ्तों तक महीनों तक वह बिस्तर पर लेटे हुए सिर्फ एक ही काम करते थे। 

अपनी कल्पना में वह अपनी रीढ़ की हड्डी को दोबारा बनता हुआ जुड़ता हुआ और ठीक होता हुआ देखते थे। 

वह उस दर्द पर ध्यान नहीं देते थे जो उन्हें हो रहा था। वह उस सेहत पर ध्यान देते थे जो वह चाहते थे। 

और 10 हफ्तों के अंदर बिना किसी सर्जरी के जो डिस्पेंजा दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो गए। 

यह चमत्कार था। 

लेकिन डॉक्टर डिस्पेंजा ने इसे चमत्कार नहीं विज्ञान माना और यहीं से उनकी यात्रा शुरू हुई यह समझने की कि इंसान के अंदर ऐसी कौन सी शक्ति है जो उसे बिना दवाइयों के भी ठीक कर सकती है। 

उन्होंने तीन ऐसे वैज्ञानिक सच दुनिया के सामने रखे जिन्होंने हमारी जिंदगी को देखने का नजरिया हमेशा के लिए बदल दिया। 

यह तीन सच वह चाबियां हैं जो आपके अतीत की जेल का ताला खोल सकती हैं। 

पहली चाबी न्यूरोप्लास्टिसिटी। 

आपका दिमाग गीली मिट्टी है। 

पत्थर की लकीर नहीं। 

सालों तक हमें यह पढ़ाया गया कि हमारा दिमाग 18 या 20 साल की उम्र तक विकसित हो जाता है और उसके बाद उसमें कोई बदलाव नहीं होता। 

यह सबसे बड़ा झूठ था जो विज्ञान ने हमें बताया। 

डॉक्टर डिस्पेंजा कहते हैं कि आपका दिमाग कोई पत्थर की लकीर नहीं है बल्कि गीली मिट्टी है। 

आप हर दिन हर पल अपनी सोच से अपने ध्यान से इस पर नई लकीरें बना सकते हैं। 

नए रास्ते बना सकते हैं। 

विज्ञान की भाषा में इसे न्यूरोप्लास्टिसिटी कहते हैं। 

इस का एक सरल सा नियम है नर्व सेल्स दैट फायर टुगेदर वायर टुगेदर। 

यानी दिमाग की जो नसें एक साथ जलती हैं, वह आपस में मजबूती से जुड़ जाती हैं। 

इसे ऐसे समझिए। 

मान लीजिए आपके दिमाग में चिंता करने का एक रास्ता बना हुआ है। 

जैसे ही कोई छोटी सी समस्या आती है। 

आपकी सोच उस रास्ते पर ऐसे भागती है जैसे कोई हाईवे पर गाड़ी। 

क्या होगा? 

कहीं कुछ गलत ना हो जाए। 

मैं यह नहीं कर सकता। 

जितनी बार आप इस रास्ते पर चलते हैं, यह हाईवे उतना ही चौड़ा और पक्का होता जाता है। 

अब आप एक नया रास्ता बनाना चाहते हैं। 

विश्वास का, हिम्मत का, शांति का। जब आप पहली बार यह सोचने की कोशिश करते हैं कि सब ठीक हो जाएगा, मैं संभाल लूंगा। 

तो यह ऐसा है जैसे आप घने जंगल में पहली बार कुल्हाड़ी से रास्ता बना रहे हैं। 

इसमें मेहनत लगती है, मुश्किल होती है। दिमाग बार - बार पुराने हाईवे पर भागना चाहता है। 

लेकिन अगर आप रोज अभ्यास करें, रोज जानबूझकर उस नए रास्ते पर चलें तो धीरे - धीरे वह जंगल साफ होने लगता है। 

एक पगडंडी बनती है। 

फिर वह पगडंडी एक सड़क बनती है और एक दिन वह सड़क एक नया हाईवे बन जाती है। 

और पुराना चिंता वाला हाईवे इस्तेमाल ना होने की वजह से धीरे - धीरे घास - फूस और झाड़ियों से भर जाता है और गायब हो जाता है। 

यही है अपनी पर्सनालिटी को बदलना। 

यही है अपनी आदतों को बदलना। 

यह कोई मोटिवेशनल बात नहीं। 

यह न्यूरो साइंस है। 

आप सचमुच अपने दिमाग के तारों को दोबारा जोड़ सकते हैं। 

आप चिंता करने वाले इंसान से एक शांत इंसान बन सकते हैं। 

आप एक डरपोक इंसान से एक साहसी इंसान बन सकते हैं। 

आपको बस रोज उस नए रास्ते पर चलने का अनुशासन दिखाना होगा। 

आपकी हर सोच आपके दिमाग का आर्किटेक्चर बदल रही है। 

सवाल यह है कि आप बना क्या रहे हैं ? 

एक जेल या एक महल? 

दूसरी चाबी एपिजेनेटिक्स। 

आप अपने डीएनए के डायरेक्टर खुद हैं। 

यह दूसरी चाबी शायद विज्ञान की सबसे बड़ी खोज है और आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी। 

हम सब एक डर में जीते हैं। मेरे पिता को शुगर थी तो मुझे भी होगी। 

मेरी मां को डिप्रेशन था तो यह मेरे खून में है। 

हम मानते हैं कि हमारा डीएनए, हमारी जेनेटिक कोडिंग, हमारी किस्मत की वह किताब है जिसे बदला नहीं जा सकता। 

डॉक्टर डिस्पेंजा कहते हैं, यह आधा सच है। 

एपिजेनेटिक्स का विज्ञान यह साबित करता है कि आपका डीएनए एक ब्लूप्रिंट की तरह है जिसमें हजारों लाखों संभावनाएं लिखी हैं। 

लेकिन कौन सी संभावना हकीकत बनेगी इसका कंट्रोल आपके हाथ में है। 

इसे एक क्रिसमस ट्री की तरह समझिए। 

आपका डीएनए वो ट्री है और उस पर लगी हजारों लाइट्स आपके जींस हैं। 

अब कौन सी लाइट जलेगी और कौन सी बंद रहेगी। 

इस का स्विच आपके माहौल के पास है। 

आपकी भावनाओं के पास है। 

आपकी सोच के पास है। 

जब आप लगातार स्ट्रेस, डर और गुस्से में रहते हैं तो आप उन जींस के स्विच ऑन कर देते हैं जो बीमारियां पैदा करते हैं। 

आप सचमुच अपने शरीर को सिग्नल दे रहे हैं कि वह कैंसर के सेल्स बनाए। 

वो शुगर को ठीक से प्रोसेस ना करें। 

वह आपके जोड़ों में सूजन पैदा करें। और जब आप प्यार, कृतज्ञता, ग्रेटट्यूड और आनंद की स्थिति में होते हैं तो आप उन जींस के स्विच ऑन करते हैं जो सेहत बनाते हैं। 

जो शरीर की मरम्मत करते हैं जो आपको जवान रखते हैं। 

आप अपने शरीर को स्वस्थ रहने का सिग्नल दे रहे हैं। 

सोचिए यह कितनी बड़ी शक्ति है। 

आपके डीएनए में लिखा हो सकता है कि आपको आपके मां - बाप की बीमारी होगी। 

लेकिन डॉक्टर डिस्पेंजा कहते हैं कि आप वह स्विच ऑफ कर सकते हैं। 

आप अपने जेनेटिक कोड के गुलाम नहीं हैं। 

आप उसके मास्टर हैं। 

आपकी भावनाएं आपके डीएनए को रीोग्रामिंग कर रही हैं। 

हर पल हर सांस के साथ आप अपनी किस्मत लिख रहे हैं। 

सेलुलर लेवल पर। 

जब आप सुबह उठकर कृतज्ञता महसूस करते हैं तो आप सिर्फ अच्छा महसूस नहीं कर रहे होते। 

आप अपने शरीर में हजारों अच्छे जींस को जगा रहे होते हैं और जब आप ट्रैफिक में किसी पर चिल्लाते हैं तो आप सिर्फ गुस्सा नहीं कर रहे होते। 

आप अपने अंदर बीमारी के जींस को एक्टिवेट कर रहे होते हैं। 

तो अगली बार जब आप अपनी भावनाओं को चुने तो याद रखिएगा आप सिर्फ अपना मूड नहीं अपनी सेहत चुन रहे हैं। 

तीसरी और सबसे शक्तिशाली चाबी द प्लासीबो इफेक्ट विश्वास का विज्ञान। 

अगर आपको अभी भी कोई शक है तो यह तीसरा सबूत आपके सारे शक मिटा देगा। 

प्लेसीबो इफेक्ट विज्ञान की दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य और

सबसे बड़ा चमत्कार है। 

प्लेसिबो का मतलब है मैं खुश करूंगा। 

मेडिकल ट्रायल्स में मरीजों के एक ग्रुप को असली दवाई दी जाती है और दूसरे ग्रुप को एक नकली गोली जो शक्कर या आटे की बनी होती है। 

लेकिन उन्हें बताया जाता है कि यह एक बहुत ही असरदार नई दवाई है और बार - बार हजारों स्टडीज में एक हैरान करने वाली चीज देखी गई है। 

जिन लोगों ने नकली गोली खाई उनमें से भी 30 % 40 % यहां तक कि 50 % लोग भी ठीक हो गए। 

उनकी बीमारियां सच में ठीक हो गई। 

उनके ब्रेन स्कैन्स ने दिखाया कि उनके दिमाग में वही बदलाव हुए जो असली दवाई खाने वालों के हुए थे। 

कुछ स्टडीज में तो मरीजों की फेक सर्जरी की गई। 

उन्हें बेहोश किया गया। 

उनकी चमड़ी पर छोटा सा कट लगाया गया और फिर सिल दिया गया और उन्हें बताया गया कि उनका बहुत सफल ऑपरेशन हुआ है और उनमें से ज्यादातर लोग ठीक हो गए। 

अब यहां रुक कर सोचिए। 

एक सवाल पूछिए अपने आप से। 





अगर एक नकली गोली, एक शक्कर की गोली, एक झूठा ऑपरेशन इंसान को ठीक कर सकता है तो असली शक्ति कहां थी ? 

गोली में या इंसान के विश्वास में ? 

जवाब साफ है। 

शक्ति हमेशा से इंसान के अंदर ही थी। 

उस गोली ने सिर्फ उस शक्ति को जगाने का काम किया। 

उस इंसान ने इतनी मजबूती से यह मान लिया कि वह ठीक होने वाला है कि उसके अपने शरीर ने वह सारे केमिकल्स, वह सारे हॉर्मोंस बनाने शुरू कर दिए जो उसे ठीक करने के लिए जरूरी थे। 

डॉक्टर डिस्पेंजा कहते हैं आपका शरीर दुनिया की सबसे बेहतरीन फार्मेसी है। 

उसे हर बीमारी का इलाज पता है। 

वह हर वो केमिकल बना सकता है जो दुनिया की कोई भी दवाई नहीं बना सकती। 

बस उसे सही सिग्नल देने की जरूरत है। 

और वह सिग्नल है आपका अटूट विश्वास। 

प्लेसीबो आप हैं। 

वह शक्ति आपके अंदर है। 

आप हर पल उस शक्ति का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आपको किसी नकली गोली का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 

आप सीधे अपने विश्वास की शक्ति का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

अब आप कहेंगे कि यह सब बातें तो बहुत अच्छी हैं। 

लेकिन यह काम कैसे करता है? 

विज्ञान और अध्यात्म यहां आकर एक हो जाते हैं। 

डॉक्टर डिस्पेंजा आज जिस क्वांटम फील्ड की बात कर रहे हैं, हमारे आरशी मुनि उसे हजारों साल से ब्रह्मांड, परमात्मा की चेतना या आकाश कहते आए हैं। 

यह एक ऊर्जा और सूचना का समंदर है जिसमें सारी संभावनाएं एक साथ मौजूद हैं। 

आपका भविष्य जहां आप स्वस्थ हैं, वह संभावना भी उसी फील्ड में मौजूद है। 

आपका भविष्य जहां आप अमीर हैं। 

वह संभावना भी वहीं मौजूद है।

आपका भविष्य जहां आप खुश हैं, वह भी वहीं मौजूद है। 

अभी आप अपनी पांच इंद्रियों से जो दुनिया देख रहे हैं, वह सिर्फ एक हकीकत है। 

लेकिन क्वांटम फील्ड में अनंत हकीकतें एक साथ मौजूद हैं। 

आप अपनी पुरानी पर्सनालिटी से, अपनी पुरानी ऊर्जा से, अपनी पुरानी भावनाओं से, उस क्वांटम फील्ड से कनेक्ट करते हैं और अपनी जिंदगी में वही पुरानी चीजें खींचते रहते हैं। 

वही बीमारियां, वही गरीबी, वही दुख जिस पल आप अपनी ऊर्जा बदलते हैं। 

अपनी भावनाओं को बदलते हैं। 

आप एक नए सिग्नल को क्वांटम फील्ड में भेजते हैं। 

जब आप अपनी आंखें बंद करके अपने उस भविष्य को महसूस करते हैं जिसे आप जीना चाहते हैं तो आप सचमुच उस भविष्य की फ्रीक्वेंसी पर आ जाते हैं। 

डॉक्टर डिस्पेंजा जिसे ब्रेन और हार्ट कोहेरेंस कहते हैं। 

यानी आपके दिमाग की सोच और आपके दिल की भावना जब एक हो जाती है। 

हम उसे ही ध्यान की अवस्था कहते हैं। 

जब आपके विचार मैं स्वस्थ हूं और आपकी भावनाएं स्वास्थ्य की खुशी और कृतज्ञता एक साथ मिल जाते हैं तो आप एक शक्तिशाली चुंबक बन जाते हैं जो क्वांटम फील्ड से उस संभावना को अपनी ओर खींच लेता है। 

हमारे उपनिषदों ने कहा अहम ब्रह्मास्मि मैं ही ब्रह्मांड हूं। 

इस का यही मतलब था आपकी चेतना कोई छोटी मोटी चीज नहीं है। 

यह उस परमात्मा की चेतना का ही हिस्सा है। 

आपके अंदर वह शक्ति है कि आप अपनी चेतना से पदार्थ पर मैटर पर प्रभाव डाल सकें। 

यह कोई नई फिलॉसफी नहीं है। 

यह वह विज्ञान है जो हजारों साल पुरानी सच्चाई को आज अपनी भाषा में बयां कर रहा है। 

बुद्ध ने कहा था हम वह हैं जो हम सोचते हैं। 

हमारा सब कुछ हमारे विचारों के साथ उत्पन्न होता है। 

अपने विचारों से हम दुनिया बनाते हैं। 

आज न्यूरो साइंस इसी बात पर मोहर लगा रहा है। 

तो अब सवाल यह नहीं है कि क्या यह मुमकिन है? 

सवाल यह है कि आप इसे करने के लिए तैयार हैं ? 

क्या आप अपने अतीत के नशे को छोड़ने के लिए तैयार हैं ? 

क्योंकि इसमें मेहनत लगती है। 

यह एक दिन का काम नहीं है। 

आपको रोज सुबह उठकर यह फैसला करना होगा कि आप अपने अतीत की ऊर्जा में नहीं झेंगे। 

आपको ध्यान में बैठना होगा। 

आपको अपने शरीर को यह याद दिलाना होगा कि अब बॉस आप हैं। 

आपकी कोशिकाएं नहीं। 

जब आपका मन भागेगा पुरानी चिंताओं की तरफ तो आपको उसे एक जंगली घोड़े की तरह पकड़ कर वापस लाना होगा और कहना होगा नहीं अब हम वहां नहीं जाएंगे। 

अब हम अपने भविष्य की रचना करेंगे। 

तो चलिए अब बातों को काम में बदलते हैं। 

मैं चाहता हूं कि आप अभी इसी पल मेरे साथ एक छोटा सा अभ्यास करें। 

यह सिर्फ 2 मिनट का अभ्यास आपकी जिंदगी में बदलाव की पहली चिंगारी हो सकता है। 

अगर आप ड्राइव कर रहे हैं या कोई मशीन चला रहे हैं तो इसे मत कीजिएगा। 

लेकिन अगर आप एक सुरक्षित जगह पर हैं तो अपनी आंखें बंद कर लीजिए। 

बस दो मिनट के लिए। 

एक गहरी सांस अंदर लीजिए और धीरे - धीरे बाहर छोड़िए। 

अपने शरीर को ढीला छोड़ दीजिए। 

अब मैं चाहता हूं कि आप उस भविष्य के बारे में सोें जो आप सच में चाहते हैं। 

वह एक चीज क्या है जिसे आप सबसे ज्यादा बदलना चाहते हैं ? 

अपनी सेहत, अपने रिश्ते, अपनी आर्थिक स्थिति, किसी एक चीज को चुनिए। 

अब उसे सिर्फ सोचिए मत। उसे महसूस कीजिए। 

अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं, तो उस सेहत को अभी अपने शरीर में महसूस कीजिए। 

अपनी गहरी आसान सांसों को महसूस कीजिए। 

अपने शरीर में ऊर्जा को महसूस कीजिए। 

उस ताकत को महसूस कीजिए। 

शीशे में अपने स्वस्थ चमकते हुए चेहरे को देखिए। 

अगर आप दौलत चाहते हैं तो उस अमीरी की भावना को महसूस कीजिए। 

उस आजादी को महसूस कीजिए कि आपको किसी चीज का बिल चुकाने की चिंता नहीं है। 

उस खुशी को महसूस कीजिए जो आप अपने परिवार को कुछ खरीद कर देते हुए महसूस करेंगे। उस सुरक्षा और शांति को महसूस कीजिए। 

अगर आप एक प्यार भरा रिश्ता चाहते हैं तो उस प्यार को महसूस कीजिए। 

अपने पार्टनर का हाथ अपने हाथ में महसूस कीजिए। 

उनकी आंखों में अपने लिए प्यार देखिए। 

उस रिश्ते की गर्मजशी और अपनेपन को महसूस कीजिए। 

इसे पूरी तरह से महसूस कीजिए। 

इस भावना को अपने दिल में उतरने दीजिए। 

इतनी गहराई से महसूस कीजिए कि आप भूल जाएं कि यह अभी हकीकत नहीं है। 

क्योंकि सबसे बड़ा सच यह है आपके दिमाग को नकली और असली में फर्क नहीं पता। 

जब आप किसी डरावनी फिल्म को देखकर डरते हैं तो आपका दिमाग उसे असली मानकर स्ट्रेस हॉर्मोन छोड़ता है। 

ठीक उसी तरह जब आप अपने सुनहरे भविष्य को इतनी शिद्दत से महसूस करते हैं तो आपका दिमाग उसे भी असली मान लेता है और वह सारे केमिकल्स वो सारे न्यूरल कनेक्शन बनाने लगता है जो उस भविष्य से मेल खाते हैं। 

आप सचमुच अपने शरीर को अपने दिमाग को अपने डीएनए को अभी इसी पल धोखा दे रहे हैं। 

आप उसे भविष्य में जीना सिखा रहे हैं। 

और जब आप यह रोज करेंगे तो एक दिन आप अपनी आंखें खोलेंगे और पाएंगे कि जिस भविष्य को आप महसूस कर रहे थे वह आपकी हकीकत बन चुका है। 

अपनी आंखें खोल लीजिए। 

यह है वह काम, यह है वह साधना। 

रोज अपने आप को अपनी पुरानी पहचान से बड़ा बनाना। 

रोज अपनी समस्याओं से बड़ा महसूस करना। 

रोज उस इंसान की तरह सोचना, महसूस करना और काम करना जो आप बनना चाहते हैं। 

अंत में एक आखिरी और सबसे जरूरी सवाल जो आपको खुद से पूछना है। 

डॉक्टर डिस्पेंजा कहते हैं बदलाव इसलिए मुश्किल है क्योंकि हम अपने जाने पहचाने दुखों से अपनी जानी पहचानी तकलीफों से ज्यादा प्यार करते हैं बजाय एक अनजाने भविष्य को अपनाने के। 

कम से कम हमारे दुखों में एक अपनापन तो है, एक आदत तो है। 

तो आज आपको यह फैसला करना है। 

आप अपनी पुरानी जिंदगी को, अपनी पुरानी पहचान को, अपने पुराने दुखों को ज्यादा प्यार करते हैं या अपने आने वाले उस शानदार भविष्य से जिसे आपने अभी - अभी महसूस किया। 

फैसला आज आपको करना है। 

आप या तो अपनी यादों के भविष्य में जी सकते हैं या फिर अपने सपनों के भविष्य की रचना कर सकते हैं। 

चुनना आपको है। 

ब्लॉग पोस्ट हिंदी से जुड़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद। 

अगर इस  ब्लॉग पोस्ट ने आपके अंदर एक भी नई सोच की चिंगारी जलाई है तो इसे लाइक करें और उन लोगों के साथ शेयर करें जिनकी आप परवाह करते हैं। 

और कमेंट्स में जरूर बताएं कि आप आज अपनी जिंदगी को बदलने के लिए कौन सा पहला कदम उठाने वाले हैं। 

याद रखिए आप अपनी किस्मत के लेखक हैं। 

कलम आपके हाथ में है। 

आज एक नया आध्यात्मिकता का नशा की संगत में ब्लॉग पोस्ट अध्याय लिखवाने की मदद करने के
लिए। धन्यवाद।

         !!!!! शुभमस्तु !!!

🙏हर हर महादेव हर...!!
जय माँ अंबे ...!!!🙏🙏

पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर:-
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 1987 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Ramanatha Swami Covil Car Parking Ariya Strits , Nr. Maghamaya Amman Covil Strits , V.O.C. Nagar , RAMESHWARM - 623526 ( TAMILANADU )
सेल नंबर: . + 91- 7010668409 / + 91- 7598240825 WHATSAPP नंबर : + 91 7598240825 ( तमिलनाडु )
Skype : astrologer85 Web:Sarswatijyotish.com
Email: prabhurajyguru@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

एक बहुत ही सुंदर सी कथा :

सभी ज्योतिष मित्रों को मेरा निवेदन हे आप मेरा दिया हुवा लेखो की कोपी ना करे में किसी के लेखो की कोपी नहीं करता,  किसी ने किसी का लेखो की कोप...