https://www.profitablecpmrate.com/gtfhp9z6u?key=af9a967ab51882fa8e8eec44994969ec 3. आध्यात्मिकता का नशा की संगत भाग 2: ।। सुंदर कविता अनुवाद सहित ।।रोने का अर्थ क्या है?

।। सुंदर कविता अनुवाद सहित ।।रोने का अर्थ क्या है?

सभी ज्योतिष मित्रों को मेरा निवेदन हे आप मेरा दिया हुवा लेखो की कोपी ना करे में किसी के लेखो की कोपी नहीं करता,  किसी ने किसी का लेखो की कोपी किया हो तो वाही विद्या आगे बठाने की नही हे कोपी करने से आप को ज्ञ्नान नही मिल्त्ता भाई और आगे भी नही बढ़ता , आप आपके महेनत से तयार होने से बहुत आगे बठा जाता हे धन्यवाद ........
जय द्वारकाधीश

।। सुंदर कविता अनुवाद सहित ।।

रोने का अर्थ क्या है? 

रोने का अर्थ है: 
कोई भाव इतना प्रबल हो गया है 
कि अब आंसुओं के अतिरिक्त उसे 
प्रकट करने का कोई और उपाय नहीं है। 
फिर वह भाव चाहे दुख का हो, चाहे आनंद का हो।

आंसू अभिव्यक्ति के माध्यम हैं। 
गहन भावनाओं को,
जो हृदय के गहरे से उठती हैं, 
वे आंसुओं में ही प्रकट हो सकती हैं। 

शब्द छोटे पड़ते हैं। 
गीत छोटे पड़ते हैं। 
जहां गीत चूक जाते हैं, 
वहां आंसू शुरू होते हैं। 
जो किसी और तरह से प्रकट नहीं 
होता वह आंसुओं से प्रकट होता है। 

आंसू तुम्हारे भीतर कोई 
ऐसी भाव-दशा से उठते हैं 
जिसे सम्हालना और संभव नहीं है, 
जिसे तुम न सम्हाल सकोगे, 
जिसकी बाढ़ तुम्हें बहा ले जाती है।

फिर, ये आंसू चूंकि आनंद के हैं, 
इनमें मुस्कुराहट भी मिली होगी, 
इनमें हंसी का स्वर भी होगा। 
और चूंकि ये आंसू अहोभाव के हैं, 
इनमें गीत की ध्वनि भी होगी। 
तो गाओ भी,रोओ भी, 
हंसो भी--तीनों साथ चलने दो। 
कंजूसी क्या? एक क्यों? 
तीनों क्यों नहीं?

लेकिन, मन हिसाबी-किताबी है। 

वह सोचता है: 
एक करना ठीक मालूम पड़ता है--
या तो गा लो या रो लो। 
मैं तुमसे कहता हूं कि इस हिसाब 
को तोड़ने की ही तो सारी चेष्टा चल रही है। 
यही तो दीवाने होने का अर्थ है।
तुमने अगर कभी किसी को 
रोते, हंसते, गाते एक साथ देखा हो, 
तो सोचा होगा पागल है। 
पागल ही कर सकता है इतनी हिम्मत। 
होशियार तो कमजोर होता है, 
होशियारी के कारण कमजोर होता है। 
होशियार तो सोच-सोच कर कदम रखता है, 
सम्हाल-सम्हाल कर कदम रखता है। 
उसी सम्हालने में तो चूकता चला जाता है।

होशियारों को कब परमात्मा मिला! 

होशियार चाहे संसार में 
साम्राज्य को स्थापित कर लें, 
परमात्मा के जगत में 
बिलकुल ही वंचित रह जाते हैं। 
वह राज्य उनका नहीं है। 
वह राज्य तो दीवानों का है। 
वह राज्य तो उनका है 
जिन्होंने तर्क-जाल तोड़ा, 
जो भावनाओं के रहस्यपूर्ण लोक में प्रविष्ट हुए।

इन तीनों द्वारों को एक साथ ही खुलने दो। 
परमात्मा ने हृदय पर दस्तक दी, 
तब ऐसा होता है। 
इसे सौभाग्य समझो।

             🙏 जय श्री कृष्ण 🙏
🙏🙏🙏【【【【【{{{{ (((( मेरा पोस्ट पर होने वाली ऐडवताइस के ऊपर होने वाली इनकम का 50 % के आसपास का भाग पशु पक्षी ओर जनकल्याण धार्मिक कार्यो में किया जाता है.... जय जय परशुरामजी ))))) }}}}}】】】】】🙏🙏🙏

पंडित राज्यगुरु प्रभुलाल पी. वोरिया क्षत्रिय राजपूत जड़ेजा कुल गुर:-
PROFESSIONAL ASTROLOGER EXPERT IN:- 
-: 25 YEARS ASTROLOGY EXPERIENCE :-
(2 Gold Medalist in Astrology & Vastu Science) 
" Opp. Shri Dhanlakshmi Strits , Marwar Strits, RAMESHWARM - 623526 ( TAMILANADU )
सेल नंबर: . + 91- 7010668409 / + 91- 7598240825 WHATSAPP नंबर : + 91 7598240825 ( तमिलनाडु )
Skype : astrologer85
Email: prabhurajyguru@gmail.com
आप इसी नंबर पर संपर्क/सन्देश करें...धन्यवाद.. 
नोट ये मेरा शोख नही हे मेरा जॉब हे कृप्या आप मुक्त सेवा के लिए कष्ट ना दे .....
जय द्वारकाधीश....
जय जय परशुरामजी...🙏🙏🙏

ટિપ્પણીઓ નથી:

ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો

रामेश्वर कुण्ड

 || रामेश्वर कुण्ड || रामेश्वर कुण्ड एक समय श्री कृष्ण इसी कुण्ड के उत्तरी तट पर गोपियों के साथ वृक्षों की छाया में बैठकर श्रीराधिका के साथ ...